Navigate

Download our App

SKU: N/A Category:

अवनि हिन्दी व्याकरण

₹0.00

Product Description

श्रृंखला के बारे में
अवनि हिन्दी व्याकरण 1-8,विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई एक सरल, रोचक एवं व्यवहारिक व्याकरण श्रृंखला है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 (NCF 2023) के अनुरूप विकसित यह पुस्तक भाषा कौशल, व्याकरणिक शुद्धता, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा आलोचनात्मक चिंतन के विकास पर विशेष बल देती है। इसमें विषय-वस्तु को सरल भाषा, उपयुक्त उदाहरणों एवं अभ्यासों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, जिससे विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ शुद्ध एवं प्रभावी हिन्दी का प्रयोग कर सकें।
________________________________________
मुख्य विशेषताएँ
▪ NEP 2020 एवं NCF 2023 आधारित
नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या के अनुरूप विकसित सामग्री।
▪ सरल एवं सहज भाषा
आयु-उपयुक्त, स्पष्ट तथा आसानी से समझ आने वाली प्रस्तुति।
▪ व्याकरण की स्पष्ट व्याख्या
प्रत्येक विषय को उदाहरणों सहित सरल एवं क्रमबद्ध ढंग से समझाया गया है।
▪ पर्याप्त अभ्यास
अध्यायवार विविध अभ्यास, पुनरावृत्ति प्रश्न एवं मूल्यांकन सामग्री।
▪ रचनात्मक एवं भाषा कौशल विकास
लेखन, पठन, वाचन तथा अभिव्यक्ति कौशल के विकास पर विशेष बल।
▪ गतिविधि-आधारित अधिगम
रुचिकर गतिविधियों एवं परियोजनाओं के माध्यम से प्रभावी शिक्षण।
▪ जीवनोपयोगी उदाहरण
दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों द्वारा व्याकरण को सरल एवं व्यवहारिक बनाया गया है।
▪ 21वीं सदी के कौशल
रचनात्मकता, संचार, सहयोग, आलोचनात्मक चिंतन एवं समस्या-समाधान कौशल का विकास।
▪ स्व-मूल्यांकन एवं पुनरावृत्ति
सीखने की प्रगति का आकलन करने हेतु पुनरावृत्ति एवं स्व-मूल्यांकन अभ्यास।
▪ आकर्षक प्रस्तुति
रंगीन चित्रों, रोचक तथ्यों एवं सुव्यवस्थित लेआउट के साथ प्रभावी अध्ययन सामग्री।